वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के सिलसिले में प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ पहली बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में आर्थिक कार्य विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुर, मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
वित्त मंत्रालय हर वर्ष बजट से पहले विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, अर्थशास्त्रियों और राज्य सरकारों के अधिकारियों के साथ कई परामर्श बैठकें करता है। इन बैठकों का उद्देश्य विभिन्न वर्गों के विचारों को बजट में शामिल करना और अर्थव्यवस्था की प्रमुख प्राथमिकताओं पर ध्यान देना है।