ब्राजील में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। वामपंथी नेता और 80 वर्षीय मौजूदा राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा चौथी बार राष्ट्रपति बनने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, 45 वर्षीय दक्षिणपंथी सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वे पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो के बेटे हैं। जैर बोल्सोनारो को 2022 के पिछले चुनाव में हार के बाद तख्तापलट की साजिश रचने के मामले में 27 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
पहले चरण के मतदान में फ्लावियो बोल्सोनारो को 47 प्रतिशत और लूला दा सिल्वा को 45 प्रतिशत वोट मिले। दोनों के बीच केवल 22 लाख वोटों का अंतर रहा। इस चुनाव में 15 करोड़ 87 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं।