सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ की 25वीं बटालियन के कुल 50 बच्चों ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय तथा नेहरू तारामंडल का दौरा किया। बीएसएफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरे का उद्देश्य बच्चों को भारतीय राजनीति और नेतृत्व की विरासत और विकास से परिचित कराना था। बीएसएफ ने कहा कि खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान के अन्वेषण के माध्यम से यह दौरा बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और उत्सुकता को बढ़ावा देगा।
News On AIR | अगस्त 9, 2026 8:12 अपराह्न | BSF's 25th Battalion
बीएसएफ की 25वीं बटालियन क 50 बच्चों ने प्रधानमंत्री संग्रहालय और नेहरू तारामंडल का किया दौरा