अगस्त 9, 2026 8:12 अपराह्न

views 38

बीएसएफ की 25वीं बटालियन क 50 बच्चों ने प्रधानमंत्री संग्रहालय और नेहरू तारामंडल का किया दौरा

सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ की 25वीं बटालियन के कुल 50 बच्चों ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय तथा नेहरू तारामंडल का दौरा किया। बीएसएफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरे का उद्देश्य बच्चों को भारतीय राजनीति और नेतृत्व की विरासत और विकास से परिचित कराना था। बीएसएफ ने कहा कि खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान के अन्वेषण के माध्यम से यह दौरा बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और उत्सुकता को बढ़ावा देगा।

अगस्त 9, 2026 8:12 अपराह्न

views 128

ओडिशा में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, बैतरणी नदी में तीसरी बार आई बाढ़

ओडिशा में एक बार फिर तेज बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बैतरणी नदी में इस मौसम में तीसरी बार बाढ़ आ गई है। उत्तरी जिलों में बैतरणी और सालंदी नदियों का जलस्तर फिर बढ़ रहा है। भद्रक और जाजपुर जिलों के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे वहां बाढ़ का खतरा बना हुआ है। राज्य में कम दबाव का नया क्षेत्र बनने के कारण कई इलाकों में फिर बारिश हुई है। प्रशासन नदियों के जलस्तर और बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रख हुए है और ए...