सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उन वीडियो का खंडन किया है जिनमें झूठा दावा किया जा रहा है कि चीनी सेना भारत में 60 किलोमीटर अंदर तक घुस आई है।
पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जाँच इकाई ने कहा कि यह दावा फर्जी है। उसने आगे स्पष्ट किया कि प्रसारित हो रहे वीडियो का इससे कोई संबंध नहीं है और ये भारत-चीन सीमा से संबंधित भी नहीं हैं।