विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने रस अल खैमाह के शासक और संयुक्त अरब अमीरात -यूएई की सर्वोच्च परिषद के सदस्य शेख सऊद बिन साकर अल कासिमी से भेंट की। यूएई की यात्रा के अंतिम दिन डॉ. जयशंकर ने दोनों देशों संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्र के साथ जुड़ाव को प्रगाढ करने पर शेख सऊद के विचारों के लिए आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने खाड़ी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की। यूएई की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, डॉ. जयशंकर ने अबू धाबी में आयोजित दूसरे रायसीना मिडिल ईस्ट कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने अबू धाबी में यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और जॉर्जिया की विदेश मंत्री मका बोचोरिशविली से भी मुलाकात की।
News On AIR | अक्टूबर 16, 2026 8:58 अपराह्न
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने यूएई की सर्वोच्च परिषद के सदस्य शेख सऊद बिन साकर अल कासिमी से भेंट की