नवम्बर 22, 2026 8:25 अपराह्न

printer

भारत और नीदरलैंड ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया है: एस. जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन से नई दिल्ली में बातचीत कर रहे हैं। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि भारत और नीदरलैंड ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया है और दोनों देशों द्वारा तैयार खाका आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि श्री टॉम के साथ आज की चर्चा में जल, स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा, प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर और नवीकरणीय ऊर्जा पर विमर्श होगा। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि वर्ष 2027 भारत-नीदरलैंड्स राजनयिक संबंधों की 80वीं वर्षगांठ होगी।
 
श्री बेरेंडसन दो दिन के भारत दौरे पर आज दोपहर नई दिल्ली पहुंचे। वे कल केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करेंगे।