विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से घाना, कोटे डी आइवर और इथियोपिया की पांच दिन की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के दौरान, डॉ. जयशंकर अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। साथ ही द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने के लिए तीनों देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि डॉ. जयशंकर की यह यात्रा अफ्रीका के साथ अपनी साझेदारी को सुदृढ़ करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। श्री जयशंकर की यह यात्रा ग्लोबल साउथ के साथ भारत की एकजुटता को और आगे बढ़ाएगी। विदेश मंत्री अदीस अबाबा में विदेश मंत्री क्षेत्रीय मिशन प्रमुखों के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।