विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज अदीस अबाबा स्थित नेशनल पैलेस और संग्रहालय का दौरा किया। सोशल मीडिया पर दौरे की झलकियाँ साझा करते हुए श्री जयशंकर ने कहा कि संग्रहालय इथियोपिया की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व को बखूबी दर्शाता है।
इससे पहले दिन में, उन्होंने इथियोपिया के विदेश मंत्री घीदियॉन तिमोतिवोस के साथ शिक्षा, संस्कृति, व्यापार, निवेश और डिजिटलीकरण के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने वैश्विक घटनाक्रमों, बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने और भारत तथा अफ्रीकी संघ के बीच साझेदारी मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया।
श्री जयशंकर ने कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच रणनीतिक साझेदारी साझा मूल्यों, समान आकांक्षाओं और ग्लोबल साऊथ के देशों की एकजुटता पर आधारित है।