त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला पर्सद-बिसेसर ने भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ अपनी बैठक के दौरान भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए आर्थिक सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमने अधिक आर्थिक सहयोग, व्यापार में वृद्धि और विकास परियोजनाओं के लिए एक्जिम बैंक से फंडिंग के जरिए त्रिनिदाद और टोबैगो-भारत संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। हमारी पुरानी दोस्ती लगातार बढ़ रही है।
वहीं, विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की। श्री जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान की गई प्रतिबद्धताओं के कार्यान्वयन में हुई प्रगति पर ध्यान दिया।