अक्टूबर 24, 2026 12:21 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अज़रबैजान के विदेश मंत्री ने सीमा पार आतंकवाद तथा सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल बाकू में अज़रबैजान के विदेश मंत्री जेहुन बायरामोव के साथ सीमा पार आतंकवाद, सुरक्षा और साझा खतरों पर चर्चा की। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि चर्चा सार्थक रही। उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने नागरिकों के लिए शांति, समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देने और साझा चुनौतियों का समाधान करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

दोनों मंत्रियों ने राजनीतिक परामर्श को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की और पारस्परिक हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।