विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोद्रीगेस् पारिल्ला से मुलाकात की।
सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच दक्षिण-दक्षिण सहयोग पर सार्थक बातचीत हुई। दक्षिण-दक्षिण सहयोग ऐसी साझेदारी है, जहां विकासशील देश एक-दूसरे के विकास में सहायता के लिए ज्ञान, कौशल और संसाधन साझा करते हैं।