ऐतिहासिक भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के अवसर पर आज तेलंगाना से निर्यात खेप रवाना की गई। हैदराबाद के सनतनगर में इनलैंड कन्टेनर डिपो से यह खेप रवाना हुई।
निजामाबाद और हैदराबाद के अन्य क्षेत्रों से भी सामान भेजा गया। राज्य के लिए ब्रिटेन प्रमुख व्यापार साझेदार है। यहां से राजकोषीय वर्ष 2025-26 के दौरान लगभग 40 करोड़ 25 लाख डॉलर का व्यापार हुआ।