जून 20, 2026 9:12 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के आखिरी दिन लोगों में देखा गया उत्साह

दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के आज, आखिरी दिन लोगों में अधिक उत्साह देखा गया। शिविर में नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

शिविर में लोगों ने राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वृद्ध व विधवा पेंशन, नए जल कनेक्शन, आधार पंजीकरण, ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर ही दस्तावेजों की जांच कर त्वरित प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।