नवम्बर 2, 2026 7:44 अपराह्न

printer

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए उत्कृष्टता केंद्रों के विकास पर जोर

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने देश में कौशल विकास व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए उत्कृष्टता केंद्रों का नेटवर्क विकसित करने पर जोर दिया है।

नई दिल्ली में आयोजित ‘रिकग्निशन ऑफ एक्सीलेंस’ प्रमाणपत्र वितरण समारोह में मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने कहा कि उत्कृष्टता केंद्रों का उद्देश्य केवल कौशल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि नवाचार, उत्पादन और व्यावहारिक शिक्षा को भी बढ़ावा देना होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान विकसित किए जाने चाहिए, जो विशेष प्रशिक्षण और विदेशी भाषाओं के पाठ्यक्रमों के माध्यम से कुशल युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर हासिल करने में मदद कर सकें। सुश्री मुखर्जी ने कहा कि उत्कृष्टता केंद्रों के नेटवर्क से विभिन्न संस्थानों को एक-दूसरे के साथ बेहतर कार्यप्रणालियों  को साझा करने का अवसर मिलेगा।