अक्टूबर 5, 2026 8:54 पूर्वाह्न

printer

एलन मस्क ने स्पेसएक्स एआई का नाम बदलकर स्पेसएक्स एसआई करने की पुष्टि की

अमरीका की कम्‍पनी स्पेसएक्स और टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क ने पुष्टि की है कि कंपनी की एआई इकाई स्पेसएक्स एआई का नाम बदलकर स्पेसएक्स एसआई किया जाएगा। यह बदलाव अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के 29 सितंबर को जारी कार्यकारी आदेश के बाद किया जा रहा है।
 
आदेश में अमरीका की एजेंसियों को आधिकारिक पत्राचार, सार्वजनिक संचार, वेबसाइट, रिपोर्ट और नीतिगत दस्तावेजों में ‘सुपर इंटेलिजेंस’ या ‘एसआई’ शब्दों का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही, राष्ट्रपति के विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहायक को ‘सुपर इंटेलिजेंस’ और ‘एसआई’ की संघीय परिभाषा तैयार करने का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया है।