पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हावड़ा में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में एक जनसभा में भाग लिया। तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बंदोपाध्याय ने एक रोड शो किया। उनका पूर्वी बर्धमान जिले में अन्य जनसभाओं में शामिल होने का भी कार्यक्रम है।
भाजपा नेता और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी पूर्वी मेदिनीपुर में एक जनसभा में शामिल हुए। असम, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के कई नेताओं ने भी पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में जनसभाएं कीं।
दूसरी ओर, कांग्रेस नेता और तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन मुर्शिदाबाद जिले में रैलियों में शामिल हुए। बाद में वे मालदा जिले में रैलियां करेंगे।
वामपंथी और अन्य राजनीतिक दलों ने भी मोहल्लों में रैलियों और छोटी जनसभाओं के माध्यम से प्रचार तेज कर दिया है।