अप्रैल 23, 2026 8:52 अपराह्न | West Bengal and Tamil Nadu

printer

निर्वाचन आयोग ने पश्‍चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक के सर्वाधिक मतदान प्रतिशत पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की

इस बीच, निर्वाचन आयोग ने पश्‍चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक के सर्वाधिक मतदान प्रतिशत पर अपनी प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने मतदान की समाप्‍ति पर कहा कि जिस प्रकार दोनों राज्‍यों के मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा लिया और निडर होकर वोट डाले हैं, वह उन्‍हें सलाम करते हैं।