सितम्बर 23, 2026 9:38 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग का स्पष्टिकरण, आंतरिक अव्यवस्था या कामकाज में गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि लिखित टिप्पणियां और आंतरिक जांच एक मानक और निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता और कानूनी अनुपालन सुनिश्चित करना है, न कि यह किसी आंतरिक अव्यवस्था या कामकाज में गड़बड़ी का संकेत है। 
 
एक बयान में आयोग ने कहा कि आयोग के कामकाज को संचालित करने वाले ‘2023 अधिनियम’ के तहत सभी आधिकारिक आदेशों और निर्णयों को पूर्ण कानूनी मान्यता प्राप्त है। आयोग ने कहा कि केवल तीन आयुक्त ही नहीं, बल्कि आयोग का हर अधिकारी चुनावी प्रणाली में सुधार के लिए अपने सुझाव देने के लिए पूरी तरह से अधिकृत है। आयोग के अनुसार उसने पिछले एक साल में लगभग 40 नई पहल की हैं, जो पूर्ण आयोग के सर्वसम्मत निर्णयों का परिणाम हैं।
 
इसी अवधि के दौरान, आयोग ने बिहार, केरलम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया है।