निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव की घोषणा की है। तृणमूल कांग्रेस सांसद रुक्मिणी मल्लिक के इस्तीफे के कारण यह सीट रिक्त हुई है। नामांकन प्रक्रिया 29 सितम्बर से शुरू होगी। 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।
आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटों के लिए भी चुनाव की घोषणा की है। इन चुनावों के लिए नामांकन 29 सितंबर से शुरू होगा। 23 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।