भारतीय जनता पार्टी प्रमुख नितिन नबीन आज तमिलनाडु में प्रदेश भाजपा प्रमुख नयनार नागेंद्रण के लिए विरुधुनगर के सत्तूर में एक रैली कर रहे हैं। पूर्व सांसद और अभिनेता शरत कुमार भी सत्तूर के रोड-शो में भाग ले रहे हैं। इसमें एआई डीएमके, पीएमके और एनडीए के घटक दलों के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
डीएमके प्रमुख और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने आज परमाकुडी में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि एडानपाडी पलनीसामी उन पर तमाम तरह के आरोप लगा रहे हैं।
तमिलगा वेत्री कज़गम के प्रमुख भी कन्याकुमारी में रोड-शो कर रहे हैं। पार्टी ने सभी 234 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
नाम तमिलार काची नेता सीमान भी आज उसिलमपत्ती में प्रचार कर रहे हैं।