अप्रैल 15, 2026 9:33 पूर्वाह्न

printer

तमिलनाडु में चुनाव प्रचार ज़ोरों पर

तमिलनाडु में चुनाव प्रचार ज़ोरों पर है। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी आज नागेरकोइल में रोड शो करेंगे। एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी पलानीसामी और भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी उनके साथ शामिल होंगे। शनिवार को प्रधानमंत्री एनडीए सहयोगियों के लिए कोयंबटूर में प्रचार करेंगे। डीएमके नेता और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन आज सलेम जिले में अपने गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे। अभिनेता विजय चेन्नई में प्रचार करने वाले हैं, लेकिन इसकी अनुमति का इंतजार है।