सितम्बर 24, 2026 5:35 अपराह्न

printer

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी कल बेंगलुरु में सेवा प्रथम नवाचार चुनौती कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी कल बेंगलुरु में सेवा प्रथम नवाचार चुनौती कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस पहल से युवाओं को अपने समुदायों में मौजूद समस्याओं की पहचान करने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में स्कूलों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, पॉलिटेक्निक, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें पांच राष्ट्रीय विषय – स्वच्छ और सतत भारत, समृद्ध किसान, समृद्ध भारत, स्वस्थ और समावेशी भारत, शिक्षित और कुशल भारत तथा सुरक्षित भारत शामिल होंगे। प्रतियोगिता का राष्ट्रीय फाइनल दिसंबर में नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने संयुक्त रूप से किया है। इसमें भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु संचालक संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है।