शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण के लिए पोर्टल का शुभारंभ किया। यह आयोजन इस वर्ष 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक वाराणसी में होगा। इस बार का विषय है-‘तिरुक्कुरल पयिलवोम, चलिए तिरुक्कुरल सीखें’। श्री जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस आयोजन में सात श्रेणियों के एक हजार चार सौ से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि देश के एक हजार उच्च शिक्षण संस्थानों के एक हजार विद्यार्थियों को शामिल करने की विशेष पहल से तिरुक्कुरल की कालजयी शिक्षाओं से जुड़ाव बढ़ेगा और भारत की साझा सांस्कृतिक विरासत मजबूत होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना से तमिलनाडु और काशी के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध लगातार प्रगाढ़ हो रहे हैं।