सितम्बर 24, 2026 7:43 पूर्वाह्न

printer

ED की तिरुपति इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स से जुड़े मामले में 26 स्थानों पर तलाशी जारी

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने तिरुपति इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मामले में दिल्ली, मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला और लुधियाना में 26 स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम-पीएमएलए के अंतर्गत की जा रही है। निदेशालय ने बताया कि यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में संबंधित निजी कंपनियों के प्रवर्तकों, निदेशकों और अन्य सहयोगियों के खिलाफ की जा रही है। एजेंसी के अनुसार, तिरुपति इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एक परियोजना से जुड़े 290 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में शामिल है।
 
ईडी ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी-जीएमएडीए और पंजाब सरकार के आवास और शहरी विकास विभाग के कार्यालयों में भी एक साथ निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य जीएमएडीए से संबंधित आरोपी संस्थाओं के बारे में साक्ष्य जुटाना था। जांच एजेंसी ने कहा कि एक निजी परामर्श कंपनी ने जीएमएडीए के अधिकारियों के साथ मिलकर भूमि अधिग्रहण में अनियमितताओं को बढ़ावा दिया। जांच अभियान जारी है।