सितम्बर 23, 2026 9:45 अपराह्न

printer

मेसर्स तिरुपति इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मामले में कई स्थानों ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेसर्स तिरुपति इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक मामले में दिल्ली, मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला और लुधियाना में 26 स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है।

एजेंसी ने बताया कि यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी के मामलों में संबंधित निजी कंपनियों के प्रमोटरों, निदेशकों और अन्य सहयोगियों के खिलाफ की गई है। ईडी के अनुसार, मेसर्स तिरुपति इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एक परियोजना से संबंधित 290 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में शामिल रही है।

एजेंसी ने इसके साथ ही ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी और पंजाब सरकार के आवास और शहरी विकास विभाग के कार्यालयों में भी एक साथ सर्वेक्षण किया। इसका उद्देश्य ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी से संबंधित आरोपी संस्थाओं के बारे में साक्ष्य जुटाना था।

ईडी ने कहा कि जांच के दौरान यह सामने आया कि एक निजी कंसल्टेंसी फर्म ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ करीबी संपर्क में रहकर भूमि अधिग्रहण में अनियमितताओं को सुगम बनाया।