जून 25, 2026 1:15 अपराह्न

printer

भूमि धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में ईडी की दिल्ली-गाजियाबाद में छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूमि धोखाधड़ी और धनशोधन के एक मामले में आज दिल्ली और गाजियाबाद के कई ठिकानों पर तलाश अभियान चलाया। यह मामला श्रेष्ठ प्रॉपबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटरों और सेवा सुरक्षा सहकारी आवास समिति के पदाधिकारियों से जुड़ा है।

निदेशालय के अनुसार आरोपियों ने गाजियाबाद के अकबरपुर बहरामपुर क्षेत्र में स्थित करीब 41,544 वर्ग मीटर भूमि के बदले आवासीय फ्लैट देने का वादा कर सोसाइटी के सदस्यों को अपने अधिकार छोड़ने के लिए कथित रूप से प्रेरित किया। जांच एजेंसी का आरोप है कि विकास अधिकारों का दुरुपयोग कर सोसाइटी की जमीन और फ्लैट तीसरे पक्ष को बेचे गए, जिससे अवैध धन अर्जित किया गया। मामले में जांच जारी है।