प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोटक महिंद्रा बैंक और नगर निगम पंचकूला से जुड़े धोखाधड़ी मामले में छापेमारी की है। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। ईडी ने एक बयान में बताया कि चंडीगढ़, पंचकूला, जीरकपुर, डेराबस्सी और राजपुरा में 12 ठिकानों पर तलाशी ली गई। इस दौरान कई अहम दस्तावेज और सबूत जब्त किए गए हैं।
आगे ईडी ने बताया कि इस मामले में करीब 145 करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी फंड की हेराफेरी की गई। जिसमें नगर निगम और बैंक अधिकारियों के साथ कुछ निजी लोगों की मिलीभगत भी थी।
जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध बैंक खाते खोले गए और सरकारी धन को इन खातों में ट्रांसफर किया गया। बाद में यह पैसा अलग-अलग लोगों और कंपनियों के जरिए आगे भेजा गया। ईडी ने कहा है कि इस मामले में जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई की जा रही है।