अप्रैल 18, 2026 5:00 अपराह्न | West Bengal polls

printer

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बढ़ी सख्ती

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव से पूर्व तकनीकी रूप से श्रेष्‍ठ निगरानी प्रक्रिया बढा दी है। आयोग के सूत्रों के अनुसार मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने तथा किसी अवांछित घटना से मुक्‍त रखने के लिए कई नये कदम उठाये गये हैं। आयोग ने केन्‍द्रीय बलों और राज्‍य पुलिस के माइक्रो ऑब्‍जर्वर सदस्‍यों को बॉडी कैमरा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इन कैमरों से प्रत्‍येक मिनट की घटनाओं को रिकॉर्ड करने की सुविधा होगी। आयोग ने बताया कि किसी प्रकार की शिकायत या विवाद उत्‍पन्‍न होने पर इनके फुटेज की जांच की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सरकारी विभागों द्वारा लगाये गये सभी सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण अपने अधिकार में लेने का निर्णय लिया है। किसी प्रकार की संदिग्‍ध गतिविधि होने की स्थिति में तत्‍काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला