नेपाल के बैताडी जिले में आज दोपहर चार दशमलव दो तीव्रता का भूकंप आया। यह जिला भारतीय सीमा के पास है। भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र बैताडी जिले के दिलासैनी क्षेत्र में था। तत्काल किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले कल शाम उत्तर-पश्चिम चीन के छिंगहाई प्रांत के ज़ादोई काउंटी में आए पांच दशमलव तीन तीव्रता के भूकंप आया था। ज़ादोई में आए भूकंप से पहले गुरुवार को पड़ोसी तिब्बत में सात तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी और 76 लोग घायल हो गए थे। इस बीच, तिब्बत के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य जारी हैं।
News On AIR | अक्टूबर 25, 2026 7:54 अपराह्न
नेपाल के बैताडी जिले में भूकंप के झटके