अफगानिस्तान में आज सुबह 5:36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 130 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बीते कुछ समय से अफगानिस्तान में लगातार भूकंप आ रहे हैं। बीते दो महीनों में अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले महीने ही पूर्वी नंगरहार प्रांत में लोगों ने भूकंप के झटकों का सामना किया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। इस दौरान तेज झटकों की वजह से 15 लोग घायल हुए थे।
News On AIR | सितम्बर 7, 2026 10:39 पूर्वाह्न
अफ़गानिस्तान में भूकंप के झटके; रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई; किसी के हताहत होने की खबर नहीं