अक्टूबर 28, 2026 5:34 अपराह्न

printer

इस्राएल में शुरुआती रुझानों में नेतन्याहू का गठबंधन संसदीय बहुमत से पीछे

इस्राएल में मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का गठबंधन संसदीय बहुमत से पीछे चल रहा है।
 
इस्राएल के मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 72 दशमलव 4 प्रतिशत मतपेटियों की गिनती हो चुकी है। शुरुआती अनुमानों में नेतन्याहू के गठबंधन को 54 सीटें, जबकि पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइज़ेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें मिलने की संभावना है। अरब-नेतृत्व वाली पार्टियों को 18 सीटें मिलने का अनुमान है।
 
ये आंकड़े अस्थायी हैं और मतगणना आगे बढ़ने के साथ बदल रहे हैं। इस्राएल की 120 सदस्यीय संसद, क्नेसेट में बहुमत के लिए 61 सीटें आवश्यक हैं।