विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष युवराज एलोइस से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और लिकटेंस्टाइन के बीच द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ- ईएफटीए के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते- टीईपीए से सहयोग के नए अवसर मिल रहे हैं। विदेश मंत्री ने युवराज एलोइस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच होने वाली बैठक से दोनों देशों के बीच सहयोग को और आगे बढ़ाने की उम्मीद भी जताई।
News On AIR | अक्टूबर 27, 2026 12:50 अपराह्न
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस से की मुलाकात