अक्टूबर 31, 2026 11:45 पूर्वाह्न

printer

विदेश मंत्री जयशंकर ने अटलांटा में कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के साथ बैठकें कीं

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका के अटलांटा में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा और ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद ने बताया कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर भी बातचीत हुई।

ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा के साथ बैठक के बाद डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने अर्जेंटीना के विदेश मंत्री पाब्लो क्विर्नो और जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडफुल से भी मुलाकात की। वहीं, मैक्सिको के विदेश मंत्री रॉबर्टो वेलास्को अल्वारेज़ के साथ बैठक में डॉ. जयशंकर ने दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।