रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ) 15 से 18 अप्रैल तक बिहार के मोतीहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में एक प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। इसमें डी.आर.डी.ओ के अत्याधुनिक तकनीक और उन्नत प्रणाली का प्रदर्शन किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि डीआरडीओ सतह से वायु में भेदने वाली मिसाइल आकाश, ब्रह्मोस, पृथ्वी, कावेरी इंजन का रैपिड प्रोटोटाइप मॉडल, बैलिस्टिक हेलमेट और कई अन्य रक्षा उत्पादों के विस्तृत मॉडल और उत्पादों का प्रदर्शन करेगा।
News On AIR | अप्रैल 14, 2026 9:31 पूर्वाह्न
बिहार के मोतीहारी में 15-18 अप्रैल तक प्रदर्शनी का आयोजन करेगा डी.आर.डी.ओ.