अक्टूबर 15, 2026 7:39 अपराह्न

printer

डीएमआरसी और मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज के बीच रणनीतिक बुनियादी भूमिगत ढांचे के लिए समझौता

दिल्ली मेट्रो रेल निगम और मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज ने सशस्त्र बलों के लिए रणनीतिक भूमिगत बुनियादी ढांचे की योजना, डिजाइन, क्रियान्वयन और क्षमता निर्माण में सहयोग के लिए आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। दिल्ली मेट्रो ने बताया कि यह साझेदारी मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज की रणनीतिक रक्षा विशेषज्ञता और दिल्ली मेट्रो की सुरंग निर्माण, भूमिगत इंजीनियरिंग तथा परियोजना क्रियान्वयन की विश्वस्तरीय क्षमताओं को एक साथ लाएगी। इसका उद्देश्य देश के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग प्रदान करना है।