मई 21, 2026 1:27 अपराह्न

printer

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने इबोला से प्रभावित देशों से आने और गुजरने वाले यात्रियों के लिए जारी किया परामर्श

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने इबोला रोग से प्रभावित देशों से आने वाले और वहां से गुजरने वाले यात्रियों के लिए एक परामर्श जारी किया है। इसके अनुसार, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा और दक्षिण सूडान सहित प्रभावित देशों की यात्रा कर चुके यात्रियों को बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, बिना कारण रक्तस्राव और उल्टी जैसे लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने का आग्रह किया गया है।

संदिग्ध और पुष्ट इबोला रोगी के रक्त तथा शरीर के तरल पदार्थों के सीधे संपर्क में आए यात्रियों को आव्रजन जांच से पहले हवाई अड्डे के स्वास्थ्य अधिकारी को तुरंत सूचित करना चाहिए। अधिकारियों ने कहा है कि आगमन के 21 दिनों के अंदर ऐसे लक्षण नजर आने पर किसी भी यात्री को तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए और स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने यात्रा इतिहास के बारे में सूचित करना चाहिए।

यात्रियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने और अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों का अनुपालन करने के लिए स्वास्थ्य जांच और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों में सहयोग करने की सलाह दी गई है।