ध्रुव कपिला और राधिका शर्मा की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने हांगकांग सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया है। ध्रुव और राधिका ने हांगकांग के यिंग किट चेंग और युएट यी लियुंग को सीधे गेम में हराया। वहीं, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी का सामना आज चीनी ताइपे के झे-हुई ली और पो-ह्सुआन यांग से होगा। हरिहरन अमसाकरुनन और एमआर अर्जुन इसी वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। लक्ष्य सेन भी इस सीजन में अपना लगातार तीसरा पुरुष सिंगल्स खिताब जीतने का लक्ष्य रखेंगे।
News On AIR | नवम्बर 17, 2026 2:20 अपराह्न
ध्रुव कपिला और राधिका शर्मा की जोड़ी ने हांगकांग सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में किया प्रवेश