प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारे पर मत्था टेका और गुरुद्वारे के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखी। इस अवसर पर सीनेटर फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला के मेयर फ्रांसिस्को इस्को मोरेनो सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
खालसा दीवान गुरुद्वारे की स्थापना वर्ष 1901 में हुई थी और वर्ष 1903 में इसे औपचारिक रूप से संगठित किया गया। वर्ष 1924 में इसका पंजीकरण खालसा दीवान के नाम से हुआ। यह फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है। मनीला में सिख समुदाय के साथ-साथ अन्य समुदायों के लिए भी यह गुरुद्वारा धार्मिक, सांस्कृतिक और परोपकारी गतिविधियों के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।