अप्रैल 13, 2026 8:56 अपराह्न

printer

उप निर्वाचन आयुक्तों का तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा, विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा

वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश भारती और पवन कुमार शर्मा तीन दिन के आधिकारिक पर पश्चिम बंगाल में  विधानसभा चुनावों की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान श्री ज्ञानेश भारती पश्चिम बर्दवान, पूर्वी बर्दवान, हुगली और उत्तर 24 परगना के जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और पर्यवेक्षकों के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वहीं श्री पवन कुमार शर्मा बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नादिया और दक्षिण 24 परगना के अधिकारियों के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे।