दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए घर-घर जाकर गणना 30 जून से शुरू होगी। इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी ने कल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना और अपात्र व्यक्तियों को बाहर रखना है। सभी दलों ने अभियान में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
News On AIR | जून 25, 2026 8:15 पूर्वाह्न
दिल्ली: मुख्य चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बैठक की