अप्रैल 16, 2026 5:33 अपराह्न

printer

दिल्ली लोक निर्माण मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आरआईटीईएस लिमिटेड अधिकारियों के साथ बैठक की

दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आज दिल्ली सचिवालय में रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान राजधानी के फ्लाईओवर ज़ोन के अंतर्गत चल रहे एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर विकास और सड़क कनेक्टिविटी योजना की प्रारंभिक व्यवहार्यता रिपोर्ट की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्लाईओवर, अंडरपास, सड़क उपरी पुल और पैदल पार पुल सहित अन्य श्रेणीबद्ध पृथक संरचनाओं के डिज़ाइन कार्य को भारतीय सड़क कांग्रेस और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मानकों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।