अक्टूबर 25, 2026 8:55 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने गोदाम से 2 हजार 375 किलोग्राम ग्रीन पटाखे जब्त किए

दिल्ली पुलिस ने हैदरपुर गांव स्थित एक गोदाम से दो हजार 375 किलोग्राम ग्रीन पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पटाखों के भंडारण के लिए वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दो लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नागरिकों से पटाखों के भंडारण, बिक्री और खरीद से संबंधित नियमों तथा लाइसेंस संबंधी आवश्यकताओं का पालन करने की अपील की है।