अप्रैल 19, 2026 6:11 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने ड्रग तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, दो नाइजीरियाई समेत चार गिरफ्तार

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो नाइजीरियन नागरिक शामिल है। पुलिस ने आरोपी के पास से उच्‍च गुणवत्‍ता की 90 ग्राम मादक पदार्थ जब्‍त की है, जिसकी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रूपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 37 हजार 500 रुपये नकद, 3 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, पैकिंग सामग्री और सप्लाई में इस्तेमाल वाहन जब्त किए। पुलिस ने बताया कि गिरोह संचालक और उसके साथियों ने तिलक नगर में एक किराए के मकान को अवैध कारोबार का अड्डा बना रखा था। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अंतर-राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय संपर्कों का सक्रिय रूप से सत्यापन किया जा रहा है, और आगे की जाँच जारी है।