जुलाई 3, 2026 8:53 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफ़ाश किया

दिल्ली पुलिस ने आज मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ़्तार करके एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफ़ाश किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से लगभग 8 किलोग्राम का मादक पदार्थ बरामद किया गया। जिसका अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगभग 9 करोड़ रुपये है। पुलिस के अनुसार यह आरोपी भारत-नेपाल बॉर्डर से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे।