कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे शुरू हो जाएंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बताया कि यह व्यवस्था स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले विशेष अतिथियों, आमंत्रित लोगों और आम जनता की सुविधा के लिए की गई है। नियमित सेवा शुरू होने तक सभी मेट्रो लाइनों पर ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के सबसे नजदीकी स्टेशन हैं।
News On AIR | अगस्त 14, 2026 7:06 पूर्वाह्न
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की सभी सेवाएं सुबह 4 बजे से होंगी शुरू