अगस्त 14, 2026 7:19 पूर्वाह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत हुई

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेयसोलोव न्यांती के बीच नई दिल्ली में कल द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में भारत और लाइबेरिया के संबंधों की समीक्षा की गई और व्यापार, निवेश, कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा, खनन, शिक्षा तथा तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
 
दोनों देशों ने क्षमता निर्माण और लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया। डॉ. जयशंकर ने नई दिल्ली में लाइबेरिया के दूतावास के उद्घाटन पर विदेश मंत्री न्यांती को बधाई दी। दोनों मंत्रियों ने शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने और विकासशील देशों की आवाज़ मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।