अगस्त 14, 2026 7:32 पूर्वाह्न

printer

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने विपक्ष पर संसद में व्यवधान का आरोप लगाया

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि विपक्ष के व्यवधान से संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया जिसके कारण विमानन क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा नहीं हो सकी। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री नायडू ने कहा कि वे संसद में नागरिक उड्डयन से संबंधित 28 तारांकित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उत्सुक थे। साथ ही उन्होंने कहा कि यह संख्या वर्ष 2013 के मानसून सत्र में पूछे गए 14 तारांकित प्रश्नों की तुलना में लगभग दोगुनी है।