अगस्त 14, 2026 8:35 पूर्वाह्न

printer

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आज, विभाजन के दौरान पीड़ा झेलने वाले लोगों को देश की श्रद्धांजलि

आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। इस अवसर पर देश वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और असहनीय पीड़ा झेलने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दे रहा है। 

इससे पहले, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कल नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्री शेखावत ने विभाजन की त्रासदी झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरकार इतिहास को याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को लगातार मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।