दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने राजधानी के वसंत एन्क्लेव क्षेत्र में भारतीय सेना के एक सेवारत ब्रिगेडियर और उनके परिवार पर हुए हमले की घटना पर चिंता व्यक्त की है। श्री सिंह ने इस सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त और उपायुक्त को निर्देश दिया कि मामले के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उपराज्यपाल ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के भी निर्देश दिए। श्री संधू ने दोहराया कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून के शासन को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
News On AIR | अप्रैल 14, 2026 5:10 अपराह्न
सैन्य अधिकारी पर हमले को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने जताई गंभीर चिंता